अचिन्त्यरूपा सुविशालनेत्रा
शरीरतुल्या कुरुपुङ्गवानाम्।
यद्येव देवी पृथिवीं प्रविष्टा
दिवं प्रपन्नाप्यथवा समुद्रम्॥ १२॥
तस्या गमिष्यन्ति पदे हि पार्था
यथा हि संतप्यति धर्मपुत्र:।
अनुवाद
धर्मराज युधिष्ठिर जिस प्रकार रानी के लिए व्याकुल हो रहे हैं, उसे देखकर यह निश्चित है कि कुन्ती के सभी पुत्र अभी उनकी खोज में निकल पड़ेंगे। उनकी सुन्दरता अतुलनीय है। वे सुन्दर और विशाल नेत्रों से सुशोभित हैं और पाण्डवों को अपने शरीर के समान प्रिय हैं। द्रौपदी देवी चाहे पृथ्वी में समा गई हों, स्वर्गलोक में चली गई हों या समुद्र में डूब गई हों, पाण्डव उन्हें अवश्य खोज लेंगे।॥12 1/2॥
‘Seeing the way Dharmaraja Yudhishthira is getting anguished for the Queen, it is certain that all the sons of Kunti will go in search of her right now. Her beauty is incomparable. She is adorned with beautiful and large eyes and is as dear to the Pandavas as their own body. Whether Draupadi Devi has entered the earth, gone to heaven or has drowned in the ocean, the Pandavas will surely find her.॥ 12 1/2॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)