अकृतास्त्रेण पृथिवी जिता बीभत्सुना पुरा।
किं पुन: स कृतास्त्रोऽद्य न हन्याद् वो महारथ:॥ १४॥
अनुवाद
पहले जब अर्जुन को दिव्यास्त्र प्राप्त नहीं हुए थे, तब भी उन्होंने सम्पूर्ण पृथ्वी पर विजय प्राप्त कर ली थी। अब जब महारथी अर्जुन दिव्यास्त्रों के प्रयोग में निपुण हैं, तो क्या यह कोई बड़ी बात है कि वे तुम्हें मार डालें?॥14॥
Earlier, when Arjuna had not received the divine weapons, he had conquered the entire earth. Now, the great warrior Arjuna is an expert in the use of divine weapons, is it a big deal if he kills you?॥ 14॥