श्री महाभारत  »  पर्व 3: वन पर्व  »  अध्याय 225: स्वाहाका मुनिपत्नियोंके रूपोंमें अग्निके साथ समागम, स्कन्दकी उत्पत्ति तथा उनके द्वारा क्रौंच आदि पर्वतोंका विदारण  »  श्लोक 22-25
 
 
श्लोक  3.225.22-25 
सम्मोहयन्निवेमान् स त्रीँल्लोकान् सचराचरान्।
तस्य तं निनदं श्रुत्वा महामेघौघनि:स्वनम्॥ २२॥
उत्पेततुर्महानागौ चित्रश्चैरावतश्च ह।
तावापतन्तौ सम्प्रेक्ष्य स बालोऽर्कसमद्युति:॥ २३॥
द्वाभ्यां गृहीत्वा पाणिभ्यां शक्तिं चान्येन पाणिना।
अपरेणाग्निदायादस्ताम्र्रचूडं भुजेन स:॥ २४॥
महाकायमुपश्लिष्टं कुक्‍कुटं बलिनां वरम्।
गृहीत्वा व्यनदद् भीमं चिक्रीड च महाभुज:॥ २५॥
 
 
अनुवाद
उस गर्जना से वे तीनों लोकों के समस्त जीव-जन्तुओं को अचेत कर रहे थे। उनकी गर्जना सुनकर, जो महान मेघों की गम्भीर ध्वनि के समान थी, चित्र और ऐरावत नाम के दो विशाल हाथी वहाँ दौड़े। कुमार स्कन्द सूर्य की प्रभा के समान चमक रहे थे। उन दोनों हाथियों को आते देख अग्निकुमार ने उन्हें अपने दोनों हाथों से पकड़ लिया और पास में ही एक मुर्गे को पकड़े हुए, जो एक हाथ में शक्ति और दूसरे में अरुण शिखा से सुशोभित था, बलवानों में श्रेष्ठ और विशाल शरीर वाला था, वह महाबाहु कुमार भयंकर गर्जना करते हुए (उन हाथियों, मुर्गों आदि के साथ) क्रीड़ा करने लगा।
 
With that roar, they were making all the living and non-living creatures of the three worlds unconscious. Hearing their roar, which was like the deep sound of great clouds, two huge elephants named Chitra and Airavat rushed there. Kumar Skanda was shining like the radiance of the Sun. Seeing those two elephants coming, that Agnikumar caught them with his two hands and holding a nearby cock (rooster), adorned with Shakti in one hand and Arun Shikha in the other, best among the strong and having a huge body, that mighty-armed Kumar roared terribly and started playing (with those elephants, cocks etc.).
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)