जाता ह्रस्वा प्रजा प्रमीयते
सदा न वासं पितरोऽस्य कुर्वते।
भीतं प्रपन्नं यो हि ददाति शत्रवे
नास्य देवा: प्रतिगृह्णन्ति हव्यम्॥ १३॥
अनुवाद
जो राजा अपने पास शरण में आए हुए भयभीत व्यक्ति को शत्रु के हवाले कर देता है, उसकी संतान अल्पायु में ही मर जाती है। उसके पितरों को पितृलोक में कभी रहने का स्थान नहीं मिलता और देवता उसके द्वारा दिया गया तर्पण स्वीकार नहीं करते।॥13॥
The king who hands over a frightened person who has come to him for refuge to his enemy, his offspring die at a very young age. His ancestors never get a place to live in Pitriloka and the gods do not accept the offerings given by him.॥ 13॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)