तब उन्होंने उस महासर्प से कहा- 'भुजंगप्रवर! आप मुझे स्वेच्छा से बताइए। आप कौन हैं? और मुझे पकड़कर आप क्या करेंगे? मैं धर्मराज युधिष्ठिर का छोटा भाई पाण्डुपुत्र भीमसेन हूँ। मुझमें दस हजार हाथियों का बल है, फिर भी मैं नहीं जानता कि आपने मुझे किस प्रकार वश में कर लिया है? सैकड़ों सिंह, व्याघ्र, भैंसे और हाथी मेरे सामने आए, किन्तु मैंने युद्ध में उन सबको मार डाला। पन्नगश्रेष्ठ! राक्षस, पिशाच और महाबली सर्प भी मेरी भुजाओं का बल सहन नहीं कर सके। किन्तु मेरे बचकर भागने के प्रयत्न करने पर भी आपने मुझे वश में कर लिया, इसका क्या कारण है? क्या आपके पास किसी विद्या का बल है अथवा आपको कोई अद्भुत वरदान प्राप्त है? सर्पराज! आज मेरे मन में यह बात दृढ़ हो रही है कि मनुष्यों का पराक्रम मिथ्या है। जैसे इस समय आपने मेरे इस महान बल को विफल कर दिया है।'॥2-7॥
Then he said to that great serpent- 'Bhujangpravar! Please tell me willingly. Who are you? And what will you do after catching me? I am Pandu's son Bhimsen, younger brother of Dharmaraj Yudhishthira. I have the strength of ten thousand elephants, yet I don't know how you have subdued me? Hundreds of lions, tigers, buffaloes and elephants came in front of me, but I killed them all in the battle. Best of the Pannagas! Even demons, vampires and mighty serpents could not bear the force of my arms. But despite my efforts to escape, you subdued me, what is the reason for this? Do you have the power of some knowledge or have you received some wonderful boon? Serpent King! Today this principle is becoming firm in my mind that the valour of humans is false. As at this time you have frustrated this great strength of mine.'॥ 2-7॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)