कुरुनन्दन! वे शाल्वराज का वह प्रहार सहन न कर सके। चारुदेष्ण, साम्ब और महारथी प्रद्युम्न कवच, विचित्र आभूषण और ध्वजाएँ धारण करके रथों पर बैठकर राजा शाल्व के अनेक श्रेष्ठ योद्धाओं के साथ युद्ध करने लगे।
Kurunandan! They could not bear that attack of Shalvaraj. Charudeshna, Samba and the great warrior Pradyumna, wearing armour, strange ornaments and flags, sat on chariots and fought with many of the best warriors of King Salva. 9-10॥