'देखो, हाथी हथिनियों सहित इन तालाबों में प्रवेश करके इन्हें मथ रहे हैं। और इस दूसरे तालाब को भी देखो, जो कमल और कुमुद की मालाओं से सुशोभित है। यह कमल-मालाधारी साक्षात् प्रकट हुई दूसरी लक्ष्मी के समान है। इस उत्तम गंधमादन वन में नाना प्रकार के पुष्पों की सुगन्ध से सुगन्धित ये छोटी-छोटी वन-श्रेणियाँ, भौरों के गान से गुंजन करती हुई कितनी सुन्दर लग रही हैं? भीमसेन! देखो, यहाँ के सुन्दर प्रदेशों में चारों ओर देवताओं के लिए क्रीड़ास्थल है।' 81-83
'Look, elephants along with female elephants enter these ponds and churn them. And look at this other pond, which is decorated with garlands of lotus and lily. This lotus-garland holder is like another goddess Lakshmi herself, who has appeared in a physical form. How beautiful these small forest ranges, fragrant with the fragrance of various kinds of flowers, are looking in this excellent forest of Gandhamadana, murmuring with the songs of the bees? Bhimasena! Look, in the beautiful regions here, there is a playground for the gods all around. 81-83.
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥