श्री महाभारत  »  पर्व 3: वन पर्व  »  अध्याय 145: घटोत्कच और उसके साथियोंकी सहायतासे पाण्डवोंका गन्धमादन पर्वत एवं बदरिकाश्रममें प्रवेश तथा बदरीवृक्ष,नर-नारायणाश्रम और गंगाका वर्णन  »  श्लोक 17-20
 
 
श्लोक  3.145.17-20 
समदैश्चापि विहगै: पादपैरन्वितास्तथा।
तेऽवतीर्य बहून् देशानुत्तमर्च्छिसमन्वितान्॥ १७॥
ददृशुर्विविधाश्चर्यं कैलासं पर्वतोत्तमम्।
तस्याभ्याशे तु ददृशुर्नरनारायणाश्रमम्॥ १८॥
उपेतं पादपैर्दिव्यै: सदापुष्पफलोपगै:।
ददृशुस्तां च बदरीं वृत्तस्कन्धां मनोरमाम्॥ १९॥
स्निग्धामविरलच्छायां श्रिया परमया युताम्।
पत्रै: स्निग्धैरविरलैरुपेतां मृदुभि: शुभाम्॥ २०॥
 
 
अनुवाद
वह पर्वतीय प्रदेश मदमस्त पक्षियों और असंख्य वृक्षों से परिपूर्ण था। पाण्डवों ने अनेक ऐश्वर्य से युक्त देशों को पार करके नाना प्रकार के आश्चर्यजनक दृश्यों से सुशोभित श्रेष्ठ कैलाश पर्वत को देखा। उसके निकट ही उन्होंने भगवान नर-नारायण का आश्रम देखा, जो प्रतिदिन फल-फूल देने वाले दिव्य वृक्षों से सुशोभित था। वहाँ उन्होंने उस विशाल एवं सुन्दर बद्री को भी देखा, जिसका तना गोल था। वह वृक्ष अत्यंत चिकना, घनी छाया वाला और उत्तम शोभा से युक्त था। उस शुभ वृक्ष के घने कोमल पत्ते भी अत्यंत चिकने थे।
 
That mountainous region was filled with intoxicated birds and innumerable trees. The Pandavas crossed many countries full of great prosperity and saw the best mountain Kailash, adorned with various astonishing scenes. Near it, they saw the hermitage of Lord Nara-Narayana, which was decorated with divine trees bearing fruits and flowers every day. There, they also saw that huge and beautiful Badri, whose trunk was round. That tree was very smooth, had a dense shade and was blessed with excellent beauty. The dense soft leaves of that auspicious tree were also very smooth. 17-20.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)