सुकुमारौ कथं पादौ मुखं च कमलप्रभम्।
मत्कृतेऽद्य वरार्हाया: श्यामतां समुपागतम्॥ ११॥
अनुवाद
जो द्रौपदी उत्तम सुख के साधन भोगने की अधिकारी है, उसके वे दोनों कोमल चरण और कमल की कान्ति से सुशोभित मुख आज मेरे कारण कैसे काले हो गए?॥11॥
How have those two tender feet of Draupadi, who is worthy of enjoying the best means of happiness, and her face adorned with the radiance of the lotus, become black because of me today? ॥11॥