लोमश कहते हैं - युधिष्ठिर! तत्पश्चात देवताओं ने जाकर वराहरूपधारी भगवान विष्णु का दर्शन किया, उनकी महिमा सुनी और उनकी अनुमति लेकर ब्रह्माजी को आगे-आगे रखते हुए जिस मार्ग से आये थे, उसी मार्ग से लौट गये।
Lomasha says - Yudhishthira! Thereafter the Gods went and had darshan of the Supreme Lord Vishnu in the form of Varaha, heard his glories and after taking his permission they returned the same way they had come, with Brahmaji in front.