श्री महाभारत  »  पर्व 3: वन पर्व  »  अध्याय 122: महर्षि च्यवनको सुकन्याकी प्राप्ति  »  श्लोक 23-25
 
 
श्लोक  3.122.23-25 
अज्ञानाद् बालया यत् ते कृतं तत् क्षन्तुमर्हसि।
ततोऽब्रवीन्महीपालं च्यवनो भार्गवस्तदा॥ २३॥
अपमानादहं विद्धो ह्यनया दर्पपूर्णया।
रूपौदार्यसमायुक्तां लोभमोहबलात्कृताम्॥ २४॥
तामेव प्रतिगृह्याहं राजन् दुहितरं तव।
क्षंस्यामीति महीपाल सत्यमेतद् ब्रवीमि ते॥ २५॥
 
 
अनुवाद
‘प्रभो! मेरी पुत्री ने अज्ञानवश आपके प्रति जो अपराध किया है, उसे आप क्षमा करें।’ उनके ऐसा कहने पर भृगु नन्दन च्यवन ने राजा से कहा - ‘हे राजन! आपकी इस पुत्री ने अहंकारवश मेरे नेत्र फोड़ दिए हैं, अतः मैं आपकी इस रूपवती और दानशीला गुणों से युक्त तथा लोभ और मोह से ग्रस्त पुत्री को अपनी पत्नी बनाकर ही इसका अपराध क्षमा कर सकता हूँ। हे राजन! मैं आपसे सत्य कहता हूँ।’॥ 23-25॥
 
'Lord! Kindly forgive the offence my daughter has committed against you due to ignorance.' On his saying this, Bhrigu Nandan Chyavan said to the king - 'O King! This daughter of yours has insultingly gouged out my eyes due to arrogance, hence I can forgive her offence only by getting this daughter of yours who is endowed with qualities like beauty and generosity and who has been overcome by greed and infatuation as my wife. O King! I am telling you the truth.'॥ 23-25॥
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)