तथा पर्जन्यघोषेण रथेनादित्यवर्चसा।
अवाप्सीर्महिषीं भोज्यां रणे निर्जित्य रुक्मिणम्॥ ३१॥
अनुवाद
इसी प्रकार सूर्य के समान तेजस्वी और बादलों के समान गर्जना करने वाले रथ पर सवार होकर कुण्डिनपुर जाकर आपने युद्ध में रुक्मी को परास्त किया और भोजवंश की कन्या रुक्मिणी को अपनी प्रधान रानी के रूप में प्राप्त किया।
Similarly, going to Kundinpur in a chariot as brilliant as the Sun and rumbling like the clouds, you defeated Rukmi in the battle and obtained Rukmini, daughter of the Bhoj dynasty, as your chief queen.