राजा! तत्पश्चात् उस वेश्या ने चतुराई से विभाण्डक ऋषि के इकलौते पुत्र को नाव में बिठा लिया और नाव को आगे बढ़ा दिया। फिर वे सभी कन्याएँ नाना प्रकार से उनका सत्कार करती हुई अंगराज के पास पहुँचीं।
King! Thereafter the prostitute cleverly took the only son of sage Vibhandak into the boat and launched the boat. Then all the girls came to the king of Angas, entertaining him with various means.