मैत्रेय उवाच
नाहं वक्ष्यामि ते भूयो न ते शुश्रूषते सुत:।
एष ते विदुर: सर्वमाख्यास्यति गते मयि॥ ३८॥
अनुवाद
मैत्रेयजी बोले, "हे राजन! आपका पुत्र मेरी बात सुनना नहीं चाहता, इसलिए मैं इस समय आपसे और कुछ नहीं कहूँगा। मेरे जाने के बाद ये विदुरजी आपको पूरी बात बताएँगे।"
Maitreya said, "O King! Your son does not want to listen to me, so I will not say anything more to you at this time. This Vidurji will tell you the whole story after I leave." 38