अर्जुन उवाच
ईशो राजा पूर्वमासीद् ग्लहे न:
कुन्तीसुतो धर्मराजो महात्मा।
ईशस्त्वयं कस्य पराजितात्मा
तज्जानीध्वं कुरव: सर्व एव॥ २१॥
अनुवाद
अर्जुन बोले - कुन्तीपुत्र महामना धर्मराज युधिष्ठिर हमें दाव पर लगाने के अधिकारी तो थे ही, किन्तु जब उन्होंने अपना शरीर ही खो दिया, तो फिर वे किसके स्वामी हुए? समस्त कौरवों को इस पर विचार करना चाहिए।
Arjun said - Kunti's son, great Dharmaraja King Yudhishthira was certainly entitled to stake us, but when he lost his own body, then whose master was he? All the Kauravas should ponder over this.