श्री महाभारत  »  पर्व 2: सभा पर्व  »  अध्याय 69: जूएमें शकुनिके छलसे प्रत्येक दाँवपर युधिष्ठिरकी हार  »  श्लोक 19-20
 
 
श्लोक  2.69.19-20 
युधिष्ठिर उवाच
रथास्तावन्त एवेमे हेमदण्डा: पताकिन:।
हयैर्विनीतै: सम्पन्ना रथिभिश्चित्रयोधिभि:॥ १९॥
एकैको ह्यत्र लभते सहस्रपरमां भृतिम्।
युध्यतोऽयुध्यतो वापि वेतनं मासकालिकम्।
एतद् राजन् मम धनं तेन दीव्याम्यहं त्वया॥ २०॥
 
 
अनुवाद
युधिष्ठिर बोले, "मेरे पास भी इतने ही अर्थात् एक हजार रथ हैं, जिनकी ध्वजाओं में स्वर्ण-दण्ड लगे हैं। उन रथों पर ध्वजाएँ लहराती रहती हैं। उनमें सुशिक्षित घोड़े जुते रहते हैं और उनमें विचित्र योद्धा बैठते हैं। उनमें से प्रत्येक सारथी को अधिक से अधिक एक हजार स्वर्ण मुद्राएँ वेतन में मिलती हैं। युद्ध करते हों या नहीं, उन्हें यह वेतन हर महीने मिलता रहता है। हे राजन! यह मेरा धन है, इसे मैं आपके साथ दांव पर लगाकर खेलता हूँ।"
 
Yudhishthira said, "I have the same number, that is, one thousand chariots, whose flags have gold poles. Flags keep fluttering on those chariots. Well-trained horses are harnessed to them and strange warriors sit in them. Each of those charioteers gets a salary of one thousand gold coins at the most. They keep receiving this salary every month whether they are fighting or not. O King! This is my wealth, I play with you by putting it at stake.
 ✨ ai-generated
 
 
  Connect Form
  हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥
  © 2026 vedamrit.in All Rights Reserved. Developed by AmritChaitanyaDas