श्री महाभारत  »  पर्व 2: सभा पर्व  »  अध्याय 6: युधिष्ठिरकी दिव्य सभाओंके विषयमें जिज्ञासा  »  श्लोक 11-13
 
 
श्लोक  2.6.11-13 
सभां तु पितृराजस्य वरुणस्य च धीमत:।
कथयिष्ये तथेन्द्रस्य कैलासनिलयस्य च॥ ११॥
ब्रह्मणश्च सभां दिव्यां कथयिष्ये गतक्लमाम्।
दिव्यादिव्यैरभिप्रायैरुपेतां विश्वरूपिणीम्॥ १२॥
देवै: पितृगणै: साध्यैर्यज्वभिर्नियतात्मभि:।
जुष्टां मुनिगणै: शान्तैर्वेदयज्ञै: सदक्षिणै:।
यदि ते श्रवणे बुद्धिर्वर्तते भरतर्षभ॥ १३॥
 
 
अनुवाद
भरतश्रेष्ठ! यदि तुम्हारा मन दिव्य सभाओं का वर्णन सुनने के लिए उत्सुक है, तो मैं तुम्हें पितृगण यम, बुद्धिमान वरुण, स्वर्गवासी इन्द्र, कैलाशवासी कुबेर और ब्रह्माजी की दिव्य सभा का वर्णन सुनाता हूँ, जहाँ किसी प्रकार का क्लेश नहीं है, जो दैवी और अदैवी सुखों से युक्त है और नाना प्रकार के लोकों से सुशोभित है। उसकी सेवा देवता, पितर, साध्यगण, पुरोहित और मन को वश में करने वाले शान्त ऋषिगण करते हैं। वहाँ उत्तम दक्षिणा सहित वैदिक यज्ञ होते हैं।॥11-13॥
 
Bharatshrestha! If your mind is eager to hear the description of the divine gatherings, then I will narrate to you the description of the divine gathering of patriarch Yama, intelligent Varun, heavenly resident Indra, Kailash resident Kuber and Brahmaji, where there is no trouble of any kind and which is full of divine and non-divine pleasures and decorated with many forms of the world. He is served by the gods, ancestors, Sadhyagans, priests and calm sages who control the mind. Vedic Yagyas with excellent Dakshinas are performed there. 11-13॥
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)