प्राग्ज्योतिषाधिप: शूरो म्लेच्छानामधिपो बली।
यवनै: सहितो राजा भगदत्तो महारथ:॥ १४॥
आजानेयान् हयाञ्छीघ्रानादायानिलरंहस:।
बलिं च कृत्स्नमादाय द्वारि तिष्ठति वारित:॥ १५॥
अनुवाद
प्राग्ज्यौतिषपुर के अधिपति और म्लेच्छों के स्वामी, पराक्रमी एवं शक्तिशाली महारथी राजा भगदत्त यवनों के साथ आकर उत्तम नस्ल के वायु के समान वेगवान घोड़ों और सब प्रकार के उपहारों के साथ राजद्वार पर खड़े थे। (भीड़ के कारण) उनका प्रवेश भी अवरुद्ध था।॥14-15॥
The ruler of Pragjyotishpur and the lord of the mlechhaas, the valiant and powerful Maharathi King Bhagadatta had arrived with the Yavanas and was standing at the royal gate with good breed of fast horses as fast as the wind and all kinds of gifts. His entry was also blocked (due to the large crowd).॥14-15॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)