स तु राजा महाप्राज्ञ: पुनरेवात्मनाऽऽत्मवान्॥ ३३॥
भूयो विममृशे पार्थो लोकानां हितकाम्यया।
सामर्थ्ययोगं सम्प्रेक्ष्य देशकालौ व्ययागमौ॥ ३४॥
विमृश्य सम्यक् च धिया कुर्वन् प्राज्ञो न सीदति।
न हि यज्ञसमारम्भ: केवलात्मविनिश्चयात्॥ ३५॥
भवतीति समाज्ञाय यत्नत: कार्यमुद्वहन्।
स निश्चयार्थं कार्यस्य कृष्णमेव जनार्दनम्॥ ३६॥
सर्वलोकात् परं मत्वा जगाम मनसा हरिम्।
अप्रमेयं महाबाहुं कामाज्जातमजं नृषु॥ ३७॥
अनुवाद
तत्पश्चात् मन को वश में करने वाले परम बुद्धिमान राजा युधिष्ठिर ने सम्पूर्ण जगत के कल्याण की इच्छा से पुनः मन में इस विषय पर विचार किया - 'जो बुद्धिमान पुरुष अपनी शक्ति और साधन को देखकर तथा बुद्धि द्वारा देश, काल, आय और व्यय को भलीभाँति समझकर कार्य आरम्भ करता है, वह संकट में नहीं पड़ता। केवल अपने निश्चय से ही यज्ञ आरम्भ नहीं होता।' ऐसा समझकर यत्नपूर्वक कार्य करने वाले युधिष्ठिर ने समस्त लोकों में जनार्दन भगवान श्रीकृष्ण को ही श्रेष्ठ माना और उस कार्य के विषय में पूर्ण निश्चय करने के लिए वे मन ही मन उन अतुलनीय महाबाहु श्रीहरि की शरण में गए, जो अजन्मा होते हुए भी धर्म और ऋषियों आदि की रक्षा की इच्छा से मनुष्य लोक में अवतरित हुए थे। 33-37॥
Thereafter, the very intelligent king Yudhishthira, who controlled the mind, again thought about this matter in his mind with the desire for the welfare of the entire world - 'The wise man, who starts work after looking at his power and resources and by understanding the time, space, income and expenditure well through his intellect, does not fall into trouble. Yagya is not started with one's own determination alone.' Understanding this, Yudhishthir, who diligently carried out the task, considered Janardan Lord Shri Krishna to be the best among all the people and in order to have full determination about that task, he in his mind went to the refuge of that incomparable mighty-armed Shri Hari, who, despite being unborn, had incarnated in the human world with the desire of protecting religion and sages etc. 33-37॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)