|
| |
| |
श्लोक 2.12.d1-d4h  |
(इक्ष्वाकूणां कुले जातस्त्रिशङ्कुर्नाम पार्थिव:।
अयोध्याधिपतिर्वीरो विश्वामित्रेण संस्थित:॥
तस्य सत्यवती नाम पत्नी केकयवंशजा।
तस्यां गर्भ: समभवद् धर्मेण कुरुनन्दन॥
सा च काले महाभागा जन्ममासं प्रविश्य वै।
कुमारं जनयामास हरिश्चन्द्रमकल्मषम्॥
स वै राजा हरिश्चन्द्रस्त्रैशङ्कव इति स्मृत:।) |
| |
| |
| अनुवाद |
| इक्ष्वाकुकुल में त्रिशंकु नाम के एक विख्यात राजा हुए हैं। वीर त्रिशंकु अयोध्या के स्वामी थे और वहाँ ऋषि विश्वामित्र के साथ रहते थे। उनकी पत्नी का नाम सत्यवती था, वे केकय कुल में उत्पन्न हुई थीं। कुरुनन्दन! रानी सत्यवती ने धर्मपूर्वक गर्भ धारण किया था। तत्पश्चात समयानुसार जन्म मास प्राप्त होने पर रानी महाभागा ने एक निष्पाप पुत्र को जन्म दिया, जिसका नाम हरिश्चंद्र रखा गया। वे त्रिशंकुकुमार ही राजा हरिश्चंद्र के नाम से प्रसिद्ध हुए। |
| |
| There is a famous king named Trishanku in Ikshvakukul. Veer Trishanku was the lord of Ayodhya and used to live there with sage Vishwamitra. His wife's name was Satyavati, she was born in Kekay clan. Kurunandan! Queen Satyavati had a religious pregnancy. Then on attaining the birth month as per time, Queen Mahabhaga gave birth to a sinless son, his name was Harishchandra. That Trishankukumar is popularly known as King Harishchandra. |
|
|
| ✨ ai-generated |
| |
|