श्री महाभारत  »  पर्व 14: आश्वमेधिक पर्व  »  अध्याय 94: चारों वर्णोंके कर्म और उनके फलोंका वर्णन तथा धर्मकी वृद्धि और पापके क्षय होनेका उपाय  »  श्लोक d12-d15
 
 
श्लोक  14.94.d12-d15 
शिखायज्ञोपवीता ये संध्यां ये चाप्युपासते।
यैश्च पूर्णाहुति: प्राप्ता विधिवज्जुह्वते च ये॥
वैश्वदेवं च ये चक्रु: पूजयन्त्यतिथींश्च ये।
नित्यं स्वाध्यायशीलाश्च जपयज्ञपराश्च ये॥
सायं प्रातर्हुताशाश्च शूद्रभोजनवर्जिता:।
दम्भानृतविमुक्ताश्च स्वदारनिरताश्च ये।
पञ्चयज्ञपरा ये च येऽग्निहोत्रमुपासते॥
दहन्ति दुष्कृतं येषां हूयमानास्त्रयोऽग्नय:।
नष्टदुष्कृतकर्माणो ब्रह्मलोकं व्रजन्ति ते॥
 
 
अनुवाद
जो ब्राह्मण शिखा और यज्ञोपवीत धारण करते हैं, संध्या उपासना करते हैं, पूर्णाहुति देते हैं, विधिपूर्वक अग्निहोत्र करते हैं, बलिवैश्वदेव और अतिथियों का पूजन करते हैं, सदैव स्वाध्याय में तत्पर रहते हैं और जप-यज्ञ में तत्पर रहते हैं; जो प्रातः और सायं होम करके ही भोजन करते हैं, शूद्रों का अन्न नहीं खाते, दंभ और झूठ से दूर रहते हैं, अपनी स्त्री से प्रेम करते हैं और पंच यज्ञ तथा अग्निहोत्र करते हैं, जिनके समस्त पाप हवन में प्रयुक्त तीन अग्नियों से नष्ट हो जाते हैं, वे ब्राह्मण पापों से मुक्त होकर ब्रह्मलोक को प्राप्त होते हैं।
 
Those Brahmins who wear Shikha (tuft of hair) and Yajnopaveet (sacred thread), perform Sandhya Upasana (worship of the evening prayer), offer Poornahuti (complete sacrifice), perform Agnihotra according to the prescribed rituals, worship Balivaishwadeva and guests, are always engaged in self-study and are devoted to Japa-Yagya; who eat food only after performing Homa in the morning and evening, do not eat the food of Shudras, stay away from conceit and lies, love their own wives and perform Pancha Yajna and Agnihotra, whose all sins are destroyed by the three fires used in Havan, those Brahmins become free from sins and attain Brahmaloka.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)