त्वत्तेज: सम्भवो नित्यं भूतात्मा मधुसूदन।
रति: क्रीडामयी तुभ्यं माया ते रोदसी विभो॥ ९॥
अनुवाद
मधुसूदन! समस्त प्राणी सदैव आपके तेज से उत्पन्न होते हैं। आप समस्त प्राणियों के आत्मा हैं। प्रभु! नाना प्रकार की लीलाएँ आपकी रमणीयता हैं। आकाश और पृथ्वी आपकी माया हैं॥9॥
‘Madhusudana! All beings are always born from your radiance. You are the soul of all beings. Prabhu! Various types of pastimes are your pleasure (entertainment). Sky and earth are your illusion.॥9॥