अयं चिरोषितो राजन् वासुदेव: प्रतापवान्।
भवन्तं समनुज्ञाप्य पितरं द्रष्टुमिच्छति॥ ४२॥
स गच्छेदभ्यनुज्ञातो भवता यदि मन्यसे।
आनर्तनगरीं वीरस्तदनुज्ञातुमर्हसि॥ ४३॥
अनुवाद
हे राजन! परम तेजस्वी वासुदेवनन्दन भगवान श्रीकृष्ण को यहाँ रहते हुए बहुत समय हो गया है। अब वे आपकी अनुमति लेकर अपने पिता से मिलना चाहते हैं। यदि आप स्वीकार करें और प्रसन्नतापूर्वक अनुमति दें, तभी यह वीर कृष्ण आनर्तनगरी द्वारका जा सकेगा। अतः आप उन्हें जाने की अनुमति प्रदान करें।॥ 42-43॥
‘O King! It has been a long time since the most glorious Vasudevanandan Lord Krishna has been living here. Now he wants to take your permission and meet his father. If you accept and happily give your permission, then only this brave Krishna will go to Anartanagri Dwarka. Therefore, please give him permission to go.’॥ 42-43॥