युधिष्ठिर बोले, "यदुवंश और कुरुवंश को सुशोभित करने वाले वीरों! ऐसा प्रतीत होता है कि तुम मुझसे कुछ कहना चाहते हो। जो कुछ कहना चाहते हो कहो; मैं शीघ्र ही तुम्हारी सब इच्छाएँ पूरी करूँगा। तुम मन में अन्यथा विचार न करो॥40॥
Yudhishthira said, "Heroes who have adorned the Yadu clan and the Kuru clan! It seems that you want to say something to me. Say whatever you want to say; I will fulfill all your wishes soon. Do not think otherwise in your mind. ॥ 40॥