श्री महाभारत  »  पर्व 13: अनुशासन पर्व  »  अध्याय 170: श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्  »  श्लोक 39
 
 
श्लोक  13.170.39 
सुप्रसाद: प्रसन्नात्मा विश्वधृग् विश्वभुग् विभु:।
सत्कर्ता सत्कृत: साधुर्जह्नुर्नारायणो नर:॥ ३९॥
 
 
अनुवाद
236 सुप्रसाद:- शिशुपाल जैसे अपराधियों पर भी दया करने वाले, 237 प्रसन्नात्मा:- प्रसन्न स्वभाव वाले, 238 विश्वध्रिक:- जगत् को धारण करने वाले, 239 विश्वभुक:- जगत् का पालन करने वाले, 240 विभु:- सर्वव्यापी, 241 सत्कर्ता:- भक्तों का आदर करने वाले, 242 सत्कृत:- पूज्यों द्वारा भी पूजित, 243 साधु:- भक्तों के कार्य का ध्यान रखने वाले, 244 जह्नु:- प्रलयकाल में प्राणियों का संहार करने वाले, 245 नारायण:- जल में शयन करने वाले, 246 नर:- भक्तों को परमधाम ले जाने वाले । 39॥
 
236 Suprasad: - One who is kind even to criminals like Shishupala, 237 Prasannatma - One with happy nature, 238 Vishvadhrik - One who holds the world, 239 Vishvabhuk - One who maintains the world, 240 Vibhu: - Omnipresent, 241 Satkarta - One who respects the devotees, 242 Satkrit: - Worshiped even by the worshipped, 243 Sadhu: -One who takes care of the devotees' work, 244 Jahnu: -One who kills the living beings at the time of destruction, 245 Narayan: -One who sleeps in water, 246 Nar: -One who takes the devotees to the supreme abode. 39॥
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)