| श्री महाभारत » पर्व 13: अनुशासन पर्व » अध्याय 163: मोक्षधर्मकी श्रेष्ठताका प्रतिपादन, मोक्षसाधक ज्ञानकी प्राप्तिका उपाय और मोक्षकी प्राप्तिमें वैराग्यकी प्रधानता] » श्लोक d76-d81 |
|
| | | | श्लोक 13.163.d76-d81  | हृदि काममयश्चित्रो मोहसंचयसम्भव:।
अज्ञानरूढमूलस्तु विधित्सापरिषेचन:॥
रोषलोभमहास्कन्ध: पुरा दुष्कृतसारवान्।
आयासविटपस्तीव्रशोकपुष्पो भयाङ्कुर:॥
नानासंकल्पपत्राढ्य: प्रमादात् परिवर्धित:।
महतीभि: पिपासाभि: समन्तात् परिवेष्टित:॥
संरोहत्यकृतप्रज्ञे पादप: कामसम्भव:॥
नैव रोहति तत्त्वज्ञे रूढो वा छिद्यते पुन:॥
कृच्छ्रोपायेष्वनित्येषु निस्सारेषु फलेषु च।
दु:खादिषु दुरन्तेषु कामयोगेषु का रति:॥ | | | | | | अनुवाद | | काम का एक वृक्ष है, जो आसक्ति के बीज से उगा है। वह विचित्र काम वृक्ष हृदय में स्थित है। अज्ञान उसकी प्रबल जड़ है। कर्म करने की इच्छा ही उसे सींचती है। क्रोध और लोभ उसके विशाल तने हैं। पाप उसका सार है। पुरुषार्थ और परिश्रम उसकी शाखाएँ हैं। घोर शोक उसका फूल है, भय उसका अंकुर है। नाना प्रकार के संकल्प उसके पत्ते हैं। वह प्रमाद के कारण उगा है। एक प्रबल तृष्णा या कामना लता बनकर उस काम वृक्ष से लिपटी हुई है। यह काम वृक्ष अज्ञानी मनुष्य में ही उगता और विकसित होता है। सत्य को जानने वाले मनुष्य में यह अंकुरित नहीं होता। यदि होता भी है, तो फिर काट दिया जाता है। यह काम कठिन साधनों से प्राप्त होता है, क्षणिक है, इसके फल निरर्थक हैं, इसका आदि और अंत भी दुःख से भरा है, इससे सम्बन्ध जोड़ने में प्रेम कैसे हो सकता है? | | | | There is a tree of lust, which has grown from the seed of attachment. That strange tree of lust is situated in the heart. Ignorance is its strong root. The desire to do work is to water it. Anger and greed are its huge trunk. Sin is its essence. Effort and hard work are its branches. Intense grief is its flower, fear is its sprout. Various types of resolutions are its leaves. It has grown due to negligence. A great thirst or desire has become a creeper and is wrapped around that tree of lust. This tree of lust grows and develops only in an ignorant person. It does not sprout in a person who knows the truth. Even if it does, it is cut down again. This lust is achieved through difficult means, it is temporary, its fruits are meaningless, its beginning and end are also full of sorrow, how can there be any love in establishing a relationship with it? | | ✨ ai-generated | | |
|
|