स्त्रीरूप धारण करके वह इस प्रकार सोचने लगा - अब मैं घोड़े पर कैसे चढ़ूँगा ? नगर में कैसे जाऊँगा ? अग्निष्टु यज्ञ से मुझे सौ अत्यंत बलवान पुत्र प्राप्त हुए हैं । उनसे क्या कहूँगा ? अपनी पत्नियों तथा नगर और जनपद के लोगों के पास कैसे जाऊँगा ?॥12-13॥
In the form of a woman, he started thinking like this - How will I mount the horse now? How will I go to the city? I have got hundred very strong sons by performing the Agnishtu Yajna. What will I tell them? How will I go to my wives and the people of the city and the district?॥12-13॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)