जो एक होते हुए भी अनेक रूपों में प्रकट हुए हैं, जो इन्द्रियों और उनके विषयों से ऊपर होने के कारण अधोक्षज कहलाते हैं, भक्तों की समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाले हैं, यज्ञ आदि अनुष्ठानों में लगे हुए अनन्य भक्तों द्वारा जिनकी पूजा की जाती है, जिन्हें जगत का कोष कहा गया है, जिनमें समस्त लोक स्थित हैं, जिनके द्वारा इस सम्पूर्ण जगत की चेष्टाएँ जल पर तैरने वाले जलपक्षियों की भाँति हो रही हैं, जो सत्-असत् से भिन्न, परम सत्य और एकाक्षर ब्रह्म (प्रणव) हैं, जिनका आदि, मध्य और अन्त नहीं है, जिन्हें न देवता जानते हैं और न ऋषिगण, जिन्हें सभी देवता, दैत्य, गन्धर्व, सिद्ध, ऋषि, बड़े-बड़े नाग अपने मन और इन्द्रियों को वश में रखते हुए सदैव पूजते हैं, जो दुःख रूपी रोग की सबसे बड़ी औषधि हैं, जो जन्म-मरण से रहित हैं, स्वयंभू और सनातन देवता हैं, जिनकी पूजा इन स्थूल नेत्रों से देखना या बुद्धि से पूर्णतः जानना असम्भव है; मैं उन भगवान श्री हरि नारायण देव की शरण लेता हूँ ॥33-37॥
Who, despite being one, has appeared in many forms, who is called 'Adhokshaj' due to being above the senses and their objects, is the fulfiler of all the desires of the worshippers, who is worshipped by exclusive devotees engaged in yajna and other rituals, who is called the treasury of the world, in whom all the people are situated, on whom the efforts of this entire world are happening like water birds swimming on water, who is the ultimate truth and the one syllabled Brahma (Pranav), different from true and false, who has no beginning, middle and end, whom neither the gods nor the sages know properly, whom all the gods, demons, Gandharvas, Siddhas, sages, big serpents always worship while keeping their minds and senses under control, who is the biggest medicine for the disease of sorrow, who is devoid of birth and death, is the self-created and eternal deity, who is worshipped by these It is impossible to see with the physical eyes or to know completely with the intellect; I take refuge in that Lord Shri Hari Narayan Dev. ॥ 33-37॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)