श्री महाभारत  »  पर्व 12: शान्ति पर्व  »  अध्याय 306: योग और सांख्यके स्वरूपका वर्णन तथा आत्मज्ञानसे मुक्ति  »  श्लोक 23-25
 
 
श्लोक  12.306.23-25 
बुद्धिद्रव्येण दृश्येत मनोदीपेन लोककृत्।
महतस्तमसस्तात पारे तिष्ठन्नतामस:॥ २३॥
स तमोनुद इत्युक्त: सर्वज्ञैर्वेदपारगै:।
विमलो वितमस्कश्च निर्लिङ्गोऽलिङ्गसंज्ञित:॥ २४॥
योग एष हि योगानां किमन्यद् योगलक्षणम्।
एवं पश्यं प्रपश्यन्ति आत्मानमजरं परम्॥ २५॥
 
 
अनुवाद
सूक्ष्म बुद्धि से युक्त पुरुष ही मनरूपी दीपक के द्वारा जगत् के रचयिता ईश्वर का साक्षात्कार कर सकते हैं। वह ईश्वर महाअन्धकार से परे और तमोगुण से रहित है; इसीलिए वेदज्ञ सर्वज्ञ पुरुषों ने उसे तमोनुद (अज्ञान का नाश करने वाला) कहा है। वह शुद्ध, अज्ञान से रहित, लिंगरहित और अलिंग (उपाधि रहित) नाम से प्रसिद्ध है। यही योगियों का योग है। इसके अतिरिक्त योग का और क्या लक्षण हो सकता है? जो योगी इस प्रकार साधना करते हैं, उन्हें उस अविनाशी ईश्वर का साक्षात्कार होता है जो सबका द्रष्टा है॥23-25॥
 
Only those men endowed with subtle intellect can have a vision of the Creator of the world, God, through the lamp of mind. That God is beyond the great darkness and is devoid of the mode of ignorance; therefore, the omniscient men who have mastered the Vedas have called Him Tamonud (destroyer of ignorance). He is pure, devoid of ignorance, genderless and famous by the name of Aling (without a title). This is the yoga of the Yogis. What else can be the characteristic of yoga other than this? The Yogis who perform sadhna in this manner, have a vision of the immortal God who is the seer of all.॥23-25॥
 ✨ ai-generated
 
 
  Connect Form
  हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥
  © 2026 vedamrit.in All Rights Reserved. Developed by AmritChaitanyaDas