यद्यपि जो चौथा आश्रम वानप्रस्थ-आश्रम से भी श्रेष्ठ है और अपने गुणों के कारण अत्यन्त श्रेष्ठ है, जो उपर्युक्त तीनों आश्रमों से भी ऊपर है, जिसमें शम आदि गुण अधिक विकसित हैं, जो सबमें श्रेष्ठ एवं परम गति है, उस उत्तम चौथे आश्रम का वर्णन किया जा चुका है, तथापि मैं उसे पुनः विशिष्ट रूप से प्रस्तुत करता हूँ; तुम सावधान होकर सुनो॥31॥
Although the fourth Ashram, which is superior to the Vanaprastha-Ashram and is very superior due to its virtues, which is above the above mentioned three Ashrams, in which the qualities like Sham etc. are more developed, which is the best and the ultimate speed of all, that best fourth Ashram has been described, yet I am again presenting it specifically; You listen carefully. 31॥
इति श्रीमहाभारते शान्तिपर्वणि मोक्षधर्मपर्वणि शुकानुप्रश्ने चतुश्चत्वारिंशदधिकद्विशततमोऽध्याय:॥ २४४॥
इस प्रकार श्रीमहाभारत शान्तिपर्वके अन्तर्गत मोक्षधर्मपर्वमें शुकदेवका अनुप्रश्नविषयक दो सौै चौवालीसवाँ अध्याय पूरा हुआ॥ २४४॥
(दाक्षिणात्य अधिक पाठका १/२ श्लोक मिलाकर कुल ३१ १/२ श्लोक हैं)
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)