यमेषु चैवानुगतेषु न व्यथे
स्वशास्त्रसूत्राहुतिमन्त्रविक्रम:।
भवेद् यथेष्टागतिरात्मवेदिनि
न संशयो धर्मपरे जितेन्द्रिये॥ ३०॥
अनुवाद
जो अहिंसा आदि नियमों का पालन करने में तथा शौच-संतोष आदि नियमों का पालन करने में कभी कष्ट नहीं अनुभव करता, जो संन्यास-आश्रम के विधान वाले शास्त्रों के सूत्रबद्ध वचनों के अनुसार त्यागरूपी अग्नि में अपना सर्वस्व होम करने में निरन्तर उत्साह दिखाता है, वह इच्छानुसार मुक्ति प्राप्त करता है। ऐसे जितेन्द्रिय एवं धर्मनिष्ठ आत्मज्ञानी पुरुष की मुक्ति में किंचितमात्र भी संदेह की गुंजाइश नहीं रहती। 30॥
The one who never experiences any difficulty in following the rules like non-violence and the rules of toilet-satisfaction etc., who shows constant enthusiasm in sacrificing everything in the fire of renunciation as per the formulaic words of the scriptures that prescribe Sannyasa-Ashram, he attains freedom as per his wish. There is no room for even the slightest doubt regarding the liberation of such a Jitendriya and a devout enlightened person. 30॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)