शुक उवाच
यदिदं वेदवचनं लोकवादे विरुध्यते।
प्रमाणे वाप्रमाणे च विरुद्धे शास्त्रता कुत:॥ १०॥
इत्येतच्छ्रोतुमिच्छामि प्रमाणं तूभयं कथम्।
कर्मणामविरोधेन कथं मोक्ष: प्रवर्तते॥ ११॥
अनुवाद
शुकदेवजी ने पूछा - "पिताजी! 'कर्तव्य करो' और 'कर्तव्य छोड़ो' - ये वेद के दो प्रकार के वचन सांसारिक दृष्टि से विचार करने पर परस्पर विरोधी प्रतीत होते हैं। ये प्रामाणिक हैं या अप्रामाणिक? यदि ये प्रामाणिक हैं, तो परस्पर विरोधी होने पर इन्हें शास्त्र के वचन कैसे माना जा सकता है और दोनों ही प्रामाणिक कैसे हो सकते हैं? मैं यह सब सुनना चाहता हूँ; साथ ही यह भी बताइए कि कर्मों का विरोध किए बिना मोक्ष कैसे प्राप्त हो सकता है?॥10-11॥
Shukdev asked, "Father! 'Do your duty' and 'leave your duty'-these two kinds of sayings of the Vedas seem to contradict each other when considered from the worldly point of view. Are these authentic or non-authentic? If they are authentic, then how can they be considered as the sayings of the scriptures when they contradict each other and how can both be authentic? I want to hear all this; also tell me how can salvation be achieved without opposing the deeds?॥10-11॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥