व्यास उवाच
एषा पूर्वतरा वृत्तिर्ब्राह्मणस्य विधीयते।
ज्ञानवानेव कर्माणि कुर्वन् सर्वत्र सिध्यति॥ १॥
अनुवाद
व्यासजी कहते हैं- बेटा! यह ब्राह्मणों की अत्यन्त प्राचीन रीति है, जिसका शास्त्रों में विधान है। ज्ञानी पुरुष ही सर्वत्र कर्म करके सफलता प्राप्त करता है। 1॥
Vyasji says-Son! This is a very ancient practice of Brahmins, which is prescribed in the scriptures. Only a knowledgeable person achieves success by doing work everywhere. 1॥