श्री महाभारत  »  पर्व 12: शान्ति पर्व  »  अध्याय 220: श्वेतकेतु और सुवर्चलाका विवाह, दोनों पति-पत्नीका अध्यात्मविषयक संवाद तथा गार्हस्थ्य-धर्मका पालन करते हुए ही उनका परमात्माको प्राप्त होना एवं दमकी महिमाका वर्णन  »  श्लोक d94
 
 
श्लोक  12.220.d94 
श्वेतकेतुरुवाच
वेदगम्यं परं शुद्धमिति सत्या परा श्रुति:।
व्याहत्या नैतदित्याह व्युपलिङ्गे च वर्तते॥
 
 
अनुवाद
श्वेतकेतु ने कहा - 'शुद्ध ब्रह्म परमात्मा वेदगम्य है', श्रुतिका का यह कथन परम सत्य है। इस संबंध में नास्तिकों का कहना है कि परब्रह्म की प्रत्यक्ष प्राप्ति न होने के कारण श्रुतिका का उपर्युक्त कथन व्याघात दोष से दूषित होने के कारण सत्य नहीं है। आस्तिक इसका उत्तर इस प्रकार देते हैं कि सूक्ष्म शरीर विशिष्ट स्थूल शरीर में आत्मा के रूप में केवल परब्रह्म की ही प्राप्ति होती है; अतः श्रुतिका का उपर्युक्त कथन सत्य है।
 
Shwetaketu said - 'Pure Brahma Paramatma is Vedagamiya', this statement of Srutika is the ultimate truth. In this regard, atheists say that due to lack of direct attainment of Parabrahma, the above statement of Shrutika is not true due to being contaminated with Vyaghata Dosha. Theists answer this in the following manner that only the Supreme Brahma is attained in the form of a soul in a subtle body specific gross body; Hence the above statement of Shrutika is correct.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)