अत्राह को न्वयं भाव: स्वप्ने विषयवानिव।
प्रलीनैरिन्द्रियैर्देही वर्तते देहवानिव॥ ४॥
अनुवाद
यहाँ पूर्व पक्ष यह प्रश्न उठाता है कि स्वप्न में जो शरीर आदि पदार्थ दिखाई देते हैं, वे क्या हैं? (यह सत्य है या असत्य? यदि हम सत्य कहें तो यह सही नहीं है, क्योंकि) स्वप्नावस्था में यद्यपि सब कुछ विषयों से भरा हुआ प्रतीत होता है, किन्तु वास्तव में वहाँ कोई विषय नहीं होता, उस समय सभी इन्द्रियाँ मन में लीन हो जाती हैं। उन्हीं इन्द्रियों के द्वारा देह-अभिमानी प्राणी देहधारी की भाँति आचरण करता है। और यदि हम स्वप्न के विषयों को मिथ्या कहें तो यह भी सही नहीं है, क्योंकि जो सर्वथा मिथ्या है (जैसे आकाश में फूल) उसका प्रत्यक्षीकरण ही नहीं हो सकता।॥4॥
Here the Purva Paksha raises the question that what is the body and other things that are seen in dreams? (Is it true or false? If we say that it is true then it is not correct because) in the dream state, even though everything appears to be full of objects, in reality there is no object there, all the senses get dissolved in the mind at that time. With those very senses, the body conscious being behaves like a body being. And if we say that the objects of dreams are false then it is also not correct because that which is completely false (like a flower in the sky) cannot be perceived at all.॥ 4॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥