श्री महाभारत  »  पर्व 12: शान्ति पर्व  »  अध्याय 203: शरीर, इन्द्रिय और मन-बुद्धिसे अतिरिक्त आत्माकी नित्य सत्ताका प्रतिपादन  »  श्लोक 1
 
 
श्लोक  12.203.1 
मनुरुवाच
यदिन्द्रियैस्तूपहितं पुरस्तात्
प्राप्तान् गुणान् संस्मरते चिराय।
तेष्विन्द्रियेषूपहतेषु पश्चात्
स बुद्धिरूप: परम: स्वभाव:॥ १॥
 
 
अनुवाद
मनुजी कहते हैं - बृहस्पत! बुद्धि के समान जीव नामक चेतन तत्त्व, इन्द्रियों के द्वारा पूर्व में भोगी हुई वस्तुओं को कालान्तर में बहुत समय तक स्मरण रखता है। यद्यपि उस समय वे वस्तुएँ इन्द्रियों से संबंधित नहीं होतीं, उनका संबंध विच्छेद हो चुका होता है, फिर भी वे संस्कारों के रूप में बुद्धि में अंकित रहती हैं; इसीलिए उसका स्मरण होता है। (इससे बुद्धि के अतिरिक्त उसके प्रकाशक के रूप में चेतना का अस्तित्व स्वतः सिद्ध होता है)॥1॥
 
Manuji says – Jupiter! The conscious element called Jiva, which is identical with the intellect, remembers over time the things previously experienced through the senses for a long time. Although at that time those objects are not related to the senses, their connection has been severed, still they are imprinted in the intellect in the form of sanskars; That is why he is remembered. (By this, apart from the intellect, the existence of consciousness as its publisher is automatically proved)॥ 1॥
 ✨ ai-generated