|
| |
| |
श्लोक 12.166.69-71  |
धर्मसेतुमतिक्रान्ता: स्थूलसूक्ष्मात्मकारणात्॥ ६९॥
विभज्य दण्डं रक्ष्यास्तु धर्मतो न यदृच्छया।
दुर्वाचा निग्रहो दण्डो हिरण्यबहुलस्तथा॥ ७०॥
व्यङ्गता च शरीरस्य वधो वानल्पकारणात्।
असेरेतानि रूपाणि दुर्वारादीनि निर्दिशेत्॥ ७१॥ |
| |
| |
| अनुवाद |
| जो लोग स्थूल शरीर और सूक्ष्म शरीर को सुख देने के लिए धर्म की मर्यादा का उल्लंघन करते हैं, उन्हें न्यायपूर्वक पृथक् दण्ड देते हैं । धर्मपूर्वक सब लोगों की रक्षा करना और किसी के प्रति मनमानी न करना । कठोर वचनों से अपराधी का दमन करना 'वाग्दण्ड' कहलाता है । जिसमें अपराधी से बहुत सा सोना वसूल किया जाता है, उसे 'जुर्माना' कहते हैं । शरीर के किसी अंग विशेष में छेद कर देने को 'कायदण्ड' कहा गया है । किसी महान अपराध के कारण अपराधी की हत्या करना "मृत्युदण्ड" कहलाता है । ये चारों दण्ड तलवार के ही भयंकर या कठोर रूप हैं । यह बात सब लोगों को बतानी चाहिए । |
| |
| 'Those who violate the limits of religion to give pleasure to the physical body and the subtle body, give separate punishments to them with justice. To protect all the people religiously and not to act arbitrarily towards anyone. Suppressing the culprit with harsh words is called ‘Wagdand’. In which a lot of gold is recovered from the criminal, it is called 'fine'. Piercing any particular part of the body has been called 'Kaidand'. The killing of a criminal due to a great crime is known as “death penalty”. These four punishments are formidable or harsh forms of the sword. This thing should be told to all the people. 69-71॥ |
| ✨ ai-generated |
| |
|