तत्! जो लाभ में हर्षित नहीं होते, हानि में शोक नहीं करते, आसक्ति और अहंकार से रहित हैं, जो सदा सत्त्वगुण में स्थित और समदर्शी हैं, जिनकी दृष्टि में लाभ-अलाभ सुख-दुःख, राग-द्वेष और जीवन-मरण के समान हैं, जो बलवान, शूरवीर, आध्यात्मिक उन्नति के इच्छुक और धर्ममार्ग पर स्थित हैं, उन धर्मप्रेमी महापुरुषों की तू सावधान होकर और सावधान रहकर सेवा कर। ये सभी महापुरुष स्वभाव से ही बड़े पुण्यात्मा हैं। शुभ-अशुभ के विषय में इनके वचन सत्य हैं। अन्य लोग तो केवल बकवादी हैं।
Tat! Those who do not rejoice in gains, do not get distressed in losses, are void of attachment and ego, who are always situated in Sattva Guna and are equanimous, in whose eyes profit and loss are equal to happiness and sorrow, love and dislike and life and death, who are strong, brave, desirous of spiritual progress and are situated on the path of righteousness, you should be careful and serve those great people who love the religion by being alert and alert. All these great men are very virtuous by nature. His words regarding auspicious and inauspicious are correct. Other people are just talkers. 33-35॥
इति श्रीमहाभारते शान्तिपर्वणि आपद्धर्मपर्वणि आपन्मूलभूतदोषकथने अष्टपञ्चाशदधिकशततमोऽध्याय:॥ १५८॥
इस प्रकार श्रीमहाभारत शान्तिपर्वके अन्तर्गत आपद्धर्मपर्वमें आपत्तिके मूलभूत दोषका वर्णनविषयक एक सौ अट्ठावनवाँ अध्याय पूरा हुआ॥ १५८॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)