श्री महाभारत  »  पर्व 11: स्त्री पर्व  »  अध्याय 7: संसारचक्रका वर्णन और रथके रूपकसे संयम और ज्ञान आदिको मुक्तिका उपाय बताना  »  श्लोक 11-12
 
 
श्लोक  11.7.11-12 
संवत्सराश्च मासाश्च पक्षाहोरात्रसंधय:।
क्रमेणास्योपयुञ्जन्ति रूपमायुस्तथैव च॥ ११॥
एते कालस्य निधयो नैतान् जानन्ति दुर्बुधा:।
धात्राभिलिखितान्याहु: सर्वभूतानि कर्मणा॥ १२॥
 
 
अनुवाद
वर्ष, मास, पक्ष, दिन-रात और संध्याएँ क्रमशः इसके रूप और आयु का शोषण करते रहते हैं। ये सभी काल के प्रतिनिधि हैं। मूर्ख लोग इन्हें इस रूप में नहीं जानते। महापुरुष कहते हैं कि विधाता ने सभी प्राणियों के कर्मों के अनुसार उनके माथे पर रेखा खींची है (उनकी आयु और उनके प्रारब्ध के अनुसार सुख-दुःख का भोग निर्धारित किया है)।
 
Year, month, fortnight, day-night and evenings keep exploiting its form and age respectively. All these are the representatives of time. Foolish people do not know them in this form. The great men say that the Creator has drawn a line on the forehead of all beings according to their deeds (has determined their age and the enjoyment of happiness and sorrow according to their destiny).
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)