श्री महाभारत  »  पर्व 1: आदि पर्व  »  अध्याय 7: शापसे कुपित हुए अग्निदेवका अदृश्य होना और ब्रह्माजीका उनके शापको संकुचित करके उन्हें प्रसन्न करना  »  श्लोक 18-21
 
 
श्लोक  1.7.18-21 
श्रुत्वा तु तद् वचस्तेषामग्निमाहूय विश्वकृत्॥ १८॥
उवाच वचनं श्लक्ष्णं भूतभावनमव्ययम्।
लोकानामिह सर्वेषां त्वं कर्ता चान्त एव च॥ १९॥
त्वं धारयसि लोकांस्त्रीन् क्रियाणां च प्रवर्तक:।
स तथा कुरु लोकेश नोच्छिद्येरन् यथा क्रिया:॥ २०॥
कस्मादेवं विमूढस्त्वमीश्वर: सन् हुताशन।
त्वं पवित्रं सदा लोके सर्वभूतगतिश्च ह॥ २१॥
 
 
अनुवाद
देवताओं और ऋषियों के वचन सुनकर जगत के रचयिता ब्रह्माजी ने जीवों को उत्पन्न करने वाली अविनाशी अग्नि को बुलाया और मधुर वाणी में कहा - 'हुताशन! यहाँ आप ही सम्पूर्ण लोकों के रचयिता और संहारकर्ता हैं, तीनों लोकों के पालनकर्ता हैं, समस्त क्रियाओं के आदिकर्ता भी आप ही हैं। अतः लोकेश्वर! आप ऐसा कीजिए, जिससे अग्निहोत्र आदि अनुष्ठान लुप्त न हो जाएँ। सबके स्वामी होकर भी आप इतने मूढ़ (मोहित) कैसे हो गए? आप तो संसार में सदा पवित्र हैं, सम्पूर्ण जीवों की गति भी आप ही हैं। 18-21॥
 
Hearing the words of the gods and sages, the creator of the world, Brahmaji called the indestructible fire that gives birth to living beings and said in a sweet voice - 'Hutashan! Here you are the creator and destroyer of all the worlds, you are the sustainer of all the three worlds, you are also the originator of all activities. So Lokeshwar! You should do this so that the rituals like Agnihotra do not disappear. How did you become so foolish (deluded) despite being the master of all? You are always pure in the world, you are also the movement of all living beings. 18-21॥
 ✨ ai-generated
 
 
  Connect Form
  हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥
  © 2026 vedamrit.in All Rights Reserved. Developed by AmritChaitanyaDas