एवमुक्तस्ता: स्त्रिय: प्रत्युवाच न मया स्त्रीणां वचनादिदमकार्यं करणीयम्। न ह्यहमुपाध्यायेन संदिष्टोऽकार्यमपि त्वया कार्यमिति॥ ८७॥
अनुवाद
यह सुनकर उत्तंक ने उत्तर दिया, 'स्त्रियों के कहने पर मैं यह निन्दनीय कार्य नहीं कर सकता। उपाध्याय ने मुझे ऐसा करने का आदेश नहीं दिया है, जो करने योग्य नहीं है।' 87
Hearing this, Uttanka replied, 'I cannot do this reprehensible act at the behest of women. Upadhyaya has not ordered me to do this act which is not to be done.' 87