तब अश्विनीकुमारों ने उनसे कहा, 'हम तुम्हारी गुरुभक्ति से बहुत प्रसन्न हैं । तुम्हारे उपाध्याय के दाँत काले लोहे के समान हैं । तुम्हारे दाँत स्वर्ण के हो जाएँगे । तुम्हारी आँखें भी ठीक हो जाएँगी और तुम्हें सौभाग्य भी प्राप्त होगा ।'॥ 73॥
Then Ashwinikumar said to him, 'We are very pleased with your devotion to your Guru. Your Upadhyay's teeth are like black iron. Your teeth will become golden. Your eyes will also be cured and you will also be blessed with good fortune.'॥ 73॥