तौ नासत्यावश्विनौ वां महेऽहं
स्रजं च यां बिभृथ: पुष्करस्य।
तौ नासत्यावमृतावृतावृधा-
वृते देवास्तत्प्रपदे न सूते॥ ६६॥
अनुवाद
अश्विनीकुमारो! आप दोनों 'नासत्य' नाम से प्रसिद्ध हैं। मैं आपकी तथा आपके द्वारा धारण की गई कमल पुष्पों की माला की पूजा करता हूँ। आप अमर होने के साथ-साथ सत्य के पोषक और प्रसारक भी हैं। आपके सहयोग के बिना देवता भी उस शाश्वत सत्य को प्राप्त करने में समर्थ नहीं हैं। 66।
Ashwinikumaro! Both of you are famous by the name of 'Nasatya'. I worship you and the garland of lotus flowers that you are wearing. Apart from being immortal, you are the nurturer and spreader of truth. Without your cooperation, even the gods are not capable of attaining that eternal truth. 66.