एवं पितुश्चापचितिं कृतवांस्त्वं भविष्यसि।
मम प्रियं च सुमहत् कृतं राजन् भविष्यति॥ १८४॥
कर्मण: पृथिवीपाल मम येन दुरात्मना।
विघ्न: कृतो महाराज गुर्वर्थं चरतोऽनघ॥ १८५॥
अनुवाद
ऐसा करने से तुम अपने पिता की मृत्यु का बदला ले सकोगे और मेरा परम प्रिय कार्य भी पूर्ण हो जाएगा। हे सम्पूर्ण पृथ्वी की रक्षा करने वाले राजन! तक्षक बड़ा दुष्टात्मा है। निष्पाप महाराज! मैं गुरुजी का एक कार्य करने जा रहा था, जिसमें उस दुष्ट ने बड़ी बाधा उत्पन्न की। 184-185।
By doing this you will be able to avenge your father's death and my most cherished task will also be accomplished. O King who protects the entire earth! Takshak is a very evil soul. Sinless Maharaj! I was going to do a task for Guruji, in which that evil person created a big obstacle. 184-185.