श्री महाभारत  »  पर्व 1: आदि पर्व  »  अध्याय 224: अग्निदेवका अर्जुन और श्रीकृष्णको दिव्य धनुष, अक्षय तरकस, दिव्य रथ और चक्र आदि प्रदान करना तथा उन दोनोंकी सहायतासे खाण्डववनको जलाना  »  श्लोक 12-13
 
 
श्लोक  1.224.12-13 
भानुमन्तं महाघोषं सर्वरत्नमनोरमम्।
ससर्ज यं सुतपसा भौमनो भुवनप्रभु:॥ १२॥
प्रजापतिरनिर्देश्यं यस्य रूपं रवेरिव।
यं स्म सोम: समारुह्य दानवानजयत् प्रभु:॥ १३॥
 
 
अनुवाद
उसमें से तेजोमय किरणें निकल रही थीं। जब वह चलता था, तो सर्वत्र तीव्र ध्वनि गूंज उठती थी। वह रथ नाना प्रकार के रत्नों से जड़ित होने के कारण अत्यंत सुंदर प्रतीत होता था। समस्त जगत के स्वामी प्रजापति विश्वकर्मा ने घोर तपस्या के पश्चात उस रथ का निर्माण किया था। सूर्य के समान तेजस्वी उस रथ का 'इदमिट्ठम्' में वर्णन नहीं किया जा सकता। पूर्वकाल में शक्तिशाली सोम (चंद्रमा) ने उस रथ पर आरूढ़ होकर दैत्यों पर विजय प्राप्त की थी।
 
Radiant rays emanated from it. When it moved, a loud sound reverberated everywhere. That chariot looked very beautiful as it was studded with all kinds of gems. Prajapati Vishwakarma, the lord of the entire world, had built that chariot after great penance. That chariot as radiant as the Sun could not be described in 'Idamittham'. In the past, the powerful Som (Moon) had conquered the demons by riding on that chariot. 12-13.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)