एतद्धि परमं श्रेयो मन्येऽहं तव भारत।
दुर्योधनप्रभृतय: पुत्रा राजन् यथा तव॥ ११॥
तथैव पाण्डवेयास्ते पुत्रा राजन् न संशय:।
तेषु चेदहितं किंचिन्मन्त्रयेयुरतद्विद:॥ १२॥
मन्त्रिणस्ते न च श्रेय: प्रपश्यन्ति विशेषत:।
अथ ते हृदये राजन् विशेष: स्वेषु वर्तते।
अन्तरस्थं विवृण्वाना: श्रेय: कुर्युर्न ते ध्रुवम्॥ १३॥
अनुवाद
भरत! मैं उनके द्वारा दी गई सलाह को आपके लिए परम हितकारी मानता हूँ। महाराज! जैसे दुर्योधन आदि आपके पुत्र हैं, वैसे ही पाण्डव भी आपके पुत्र हैं - इसमें संशय नहीं है। यदि कुछ मंत्रीगण यह न जानते हुए भी आपको पाण्डवों का अहित न करने की सलाह देते हैं, तो कहना पड़ेगा कि वे मंत्रीगण आपके हित में कुछ नहीं देख पा रहे हैं। राजन! यदि आपके हृदय में अपने पुत्रों के प्रति विशेष पक्षपात है, तो जो लोग आपके आन्तरिक भावों को बाहर सबके सामने प्रकट करते हैं, वे निश्चय ही आपका कोई हित नहीं कर सकते। 11-13
Bharata! I consider the advice given by them to be of utmost benefit to you. Maharaja! Just as Duryodhan and others are your sons, similarly the Pandavas are also your sons - there is no doubt in this. If some ministers, not knowing this, advise you against harming the Pandavas, then it will have to be said that those ministers are not able to see in what is good for you. King! If there is special partiality towards your sons in your heart, then those people who reveal your inner feelings to everyone outside, certainly cannot do any good to you. 11-13.