प्रथमतः अश्वत्थामा के अस्त्र की अग्नि से भस्म हुए बालक परीक्षित का श्रीकृष्ण की कृपा से पुनः जीवित हो जाना बताया गया है। पाण्डु नन्दन अर्जुन द्वारा देश-देशान्तर में विचरण करने के लिए छोड़े गए अश्वमेध के घोड़े का पीछा करने और उन देशों में क्रुद्ध राजकुमारों के साथ उसके युद्ध करने का वर्णन है। पुत्रिकाधर्म के अनुसार उत्पन्न हुए चित्रांगदकुमार बभ्रुवाहन ने युद्ध में अर्जुन को संकट में डाल दिया था; यह कथा भी अश्वमेध पर्व में आई है। अश्वमेध महायज्ञ में नकुलोपाख्यान का उल्लेख किया गया है। इस प्रकार इसे परम अद्भुत अश्वमेधिक पर्व कहा गया है। इसमें एक सौ तीन अध्याय पढ़े गए हैं। तत्वदर्शी व्यासजी ने इस पर्व में तीन हजार तीन सौ बीस (3,320) श्लोकों की रचना की है। 340-344॥
First, the child Parikshit, who was burnt by the fire of Ashwatthama's weapon, is said to have come alive again by the grace of Shri Krishna. There is a description of Pandu Nandan Arjun following the Ashwamedha horse that was left to roam throughout the countries and his fighting with the angry princes in those countries. Chitrangadakumar Babhruvahana, born according to Putrikadharma, had put Arjuna in danger in the battle; This story has also come in Ashwamedha Parva. Nakulopakhyana has been mentioned in Ashvamedha Mahayagya. In this way it has been called the most wonderful Ashwamedhik Parva. One hundred and three chapters have been read in it. Tatvadarshi Vyasji has composed three thousand three hundred twenty (3,320) verses in this festival. 340-344॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥