तत्पश्चात् देवतागण उस पर्वत को लेकर समुद्रतट पर प्रकट हुए और समुद्र से बोले, ‘हम अमृत के लिए तुम्हारा मंथन करेंगे।’ यह सुनकर जल के स्वामी समुद्र ने कहा, ‘यदि अमृत में मेरा भी भाग हो तो मैं मन्दराचल को घुमाने का महान कष्ट सहन करूँगा।’॥9-10॥
Thereafter the gods appeared on the seashore with that mountain and said to the ocean, 'We will churn you for nectar.' On hearing this the ocean, the lord of water, said, 'If I too have a share in the nectar, then I will bear the great pain of rotating Mount Mandara.'॥ 9-10॥