श्री महाभारत  »  पर्व 1: आदि पर्व  »  अध्याय 171: तपती और संवरणकी बातचीत  »  श्लोक 3-9
 
 
श्लोक  1.171.3-9 
अथाबभाषे कल्याणी वाचा मधुरया नृपम्।
तं कुरूणां कुलकरं कामाभिहतचेतसम्॥ ३॥
उवाच मधुरं वाक्यं तपती प्रहसन्निव।
उत्तिष्ठोत्तिष्ठ भद्रं ते न त्वमर्हस्यरिंदम॥ ४॥
मोहं नृपतिशार्दूल गन्तुमाविष्कृत: क्षितौ।
एवमुक्तोऽथ नृपतिर्वाचा मधुरया तदा॥ ५॥
ददर्श विपुलश्रोणीं तामेवाभिमुखे स्थिताम्।
अथ तामसितापाङ्गीमाबभाषे स पार्थिव:॥ ६॥
मन्मथाग्निपरीतात्मा संदिग्धाक्षरया गिरा।
साधु त्वमसितापाङ्गि कामार्तं मत्तकाशिनि॥ ७॥
भजस्व भजमानं मां प्राणा हि प्रजहन्ति माम्।
त्वदर्थं हि विशालाक्षि मामयं निशितै: शरै:॥ ८॥
काम: कमलगर्भाभे प्रतिविध्यन् न शाम्यति।
दष्टमेवमनाक्रन्दे भद्रे काममहाहिना॥ ९॥
 
 
अनुवाद
कुरुवंश का विस्तार करने वाले राजा संवरण काम की अग्नि से मूर्छित हो गए थे। उस समय जैसे कोई हँसते हुए मधुर वचन बोलता है, उसी प्रकार कल्याणी तप्ती ने मधुर वाणी में राजा से कहा—‘शत्रुदमन! उठो, उठो; तुम्हारा कल्याण हो। सिंहराज! तुम इस पृथ्वी के यशस्वी सम्राट हो। तुम्हें इस प्रकार मोह नहीं करना चाहिए।’ जब तप्ती ने मधुर वाणी में ऐसा कहा, तब राजा संवरण ने नेत्र खोलकर देखा। विशाल नितम्बों वाली वही सुन्दरी उनके सामने खड़ी थी। राजा के हृदय में काम की अग्नि धधक रही थी। वे लड़खड़ाती हुई वाणी में उस काली आँखों वाली सुन्दरी से बोले—‘श्यामलोचने! अच्छा हुआ कि तुम आ गईं। यौवन की मादकता से सुशोभित सुन्दरी! मैं काम से पीड़ित तुम्हारा दास हूँ। कृपया मुझे स्वीकार करो, अन्यथा मेरे प्राण निकल जाएँगे। विशाल नेत्रों वाली! कमल के अन्दर के समान कान्ति वाली सुन्दरी! तुम्हारे लिए कामदेव मुझे बार-बार अपने तीखे बाणों से घायल कर रहे हैं। वह (एक क्षण के लिए भी) शांत नहीं होता। हे प्रिय! ऐसे समय में जब मेरी रक्षा करने वाला कोई नहीं है, मुझे कामरूपी महासर्प ने डस लिया है।।3-9।।
 
King Samvaran, who had expanded the Kuru dynasty, had fallen unconscious due to the fire of lust. At that time, just as someone speaks sweet words while laughing, similarly Kalyani Tapti spoke to the king in a sweet voice—‘Shatrudaman! Get up, get up; may you be blessed. King lion! You are the famous emperor of this earth. You should not be overcome by such attachment.’ When Tapti said this in a sweet voice, then King Samvaran opened his eyes and saw. The same beautiful lady with huge buttocks was standing in front of him. The fire of lust was burning in the heart of the king. He spoke to that beautiful lady with black eyes in a faltering voice—‘Shyamlocne! It is good that you have come. Beautiful lady adorned with the intoxication of youth! I am your servant afflicted with lust. Please accept me, otherwise my life will leave me. Huge-eyed! Beautiful lady with the radiance like the inside of a lotus! For you, Kaamdev is repeatedly wounding me with his sharp arrows. It does not calm down (even for a moment). O dear one! At such a time when I have no one to protect me, I have been bitten by the great serpent of Kaam. 3-9.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)