श्री महाभारत  »  पर्व 1: आदि पर्व  »  अध्याय 166: द्रुपदके यज्ञसे धृष्टद्युम्न और द्रौपदीकी उत्पत्ति  »  श्लोक d22-d25
 
 
श्लोक  1.166.d22-d25 
गुरुरुवाच
वृद्धानुशासने सक्ता: पाण्डवा धर्मचारिण:।
तादृशा न विनश्यन्ति नैव यान्ति पराभवम्॥
मया दृष्टमिदं सत्यं शृणुष्व मनुजाधिप।
ब्राह्मणै: कथितं सत्यं वेदेषु च मया श्रुतम्॥
बृहस्पतिमुखेनाथ पौलोम्या च पुरा श्रुतम्।
नष्ट इन्द्रो बिसग्रन्थ्यामुपश्रुत्या तु दर्शित:॥
उपश्रुतिर्महाराज पाण्डवार्थे मया श्रुता।
यत्र वा तत्र जीवन्ति पाण्डवास्ते न संशय:॥
 
 
अनुवाद
गुरु ने कहा— महाराज! पाण्डव सदैव बड़ों की आज्ञा मानने में तत्पर रहते हैं और सदाचारी हैं। ऐसे लोग न तो नष्ट होते हैं और न पराजित। हे पुरुषों! मैंने जो सत्य देखा है, उसे सुनिए। इस सत्य का प्रतिपादन केवल ब्राह्मणों ने ही नहीं किया है, वरन् मैंने भी इसे वेदों के मन्त्रों में सुना है। पूर्वकाल में इन्द्राणी ने बृहस्पतिजी के मुख से उपश्रुति की महिमा सुनी थी। उत्तरायण की अधिष्ठात्री देवी उपश्रुति ने ही कमलनाल की गाँठ में अदृश्य इन्द्र का दर्शन कराया था। महाराज! इसी प्रकार मैंने पाण्डवों के विषय में भी उपश्रुति सुनी है। इसमें कोई सन्देह नहीं कि वे पाण्डव अवश्य ही कहीं जीवित हैं।
 
The Guru said— Maharaj! The Pandavas are always ready to obey the elders and are virtuous. Such people are neither destroyed nor defeated. Lord of men! Listen to the truth I have witnessed. Not only have the Brahmins propounded this truth, I have also heard it in the mantras of the Vedas. In the past, Indrani had heard the glory of Upashruti from Brihaspatiji's mouth. It was Uttarayan's presiding goddess Upashruti who had made Indra see the invisible Indra in the knot of the lotus stem. Maharaj! Similarly, I have also heard Upashruti about the Pandavas. There is no doubt that those Pandavas are definitely alive somewhere.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)